Water Sports In Bihar: बिहार के इस जिले में लीजिए वॉटर स्पोर्ट्स का मजा, खूबसूरत वादियों का भी कर सकते हैं दीदार

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार के बांका में स्थित ओढ़नी डैम की फोटो

Water Sports In Bihar: बिहार के लोगों को वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने के लिए अब राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. दरअसल, बिहार के बांका जिले में वे वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं. इसके साथ ही वह जगह पहाड़ से घिरे होने के कारण खूबसूरत वादियों का दीदार भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Water Sports In Bihar: बिहार में गर्मी की छुट्टियों पर ज्यादातर लोग बिहार से बाहर किसी हिल स्टेशन पर जाकर छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं. ऐसे में वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए उन्हें गोवा का रूख करना पड़ता है. लेकिन, बिहार में एक ऐसी जगह है जहां लोग खूबसूरत वादियों के साथ वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं. वैसे लोग जिसकी एडवेंचर में रुची रखते हैं, उनके लिए यह जगह बेहद खास है. दरअसल, बिहार के बांका जिले में स्थित ओढ़नी डैम की खूबसूरती लोगों को खूब आकर्षित करती है. इस डैम में आप अपने परिवार के साथ जाकर अलग-अलग वॉटर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं.

बांका के इस डैम की खूब चर्चा

बांका के ओढ़नी डैम में एडवेंचर किया जा सकता है. इसके साथ ही खूबसूरत वादियों का दीदार भी कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां आप फुल फैमिली के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं और वहां रूक भी सकते हैं. अगर आप वॉटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं और मोटर बोट चलाना चाहते हैं या फिर स्पीड बोट पर सवार होकर पानी के ऊपर रफ्तार को छूना चाहते हैं, तो बांका जिले में ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. यहां आप आकर्षक वादियों के बीच वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं.

झील के बीच बना रिसॉर्ट

खबर की माने तो, आईलैंड की तरह झील के बीच में रिसॉर्ट बनाया गया है. इस रिसॉर्ट में आप अपनी फैमिली के साथ ठहर सकते हैं और मस्ती में घूम सकते हैं. रिसॉर्ट में खाने-पीने से लेकर घूमने की प्रमुख रूप से व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही साथ बच्चों को भी यहां खूब आनंद आए, इसके लिए झील के आस-पास पार्क बनाए गए हैं. इसके साथ ही आप यहां अपने पूरे परिवार के साथ जाकर पिकनिक का भी मजा उठा सकते हैं. बता दें कि, पर्यटन की दृष्टि से इस जगह को बेहद खास माना जा रहा है. अब वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए आपको बाहर दूसरे राज्य में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि बिहार में ही अपने पूरे परिवार के साथ लुत्फ उठा सकते हैं.

Also Read: Bihar Train News: बापूधाम मोतिहारी से कनेक्ट होगा शिवहर, सीधी ट्रेन सेवा के लिए रूट सर्वे जल्द

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन