बांका में बजरंगबली मंदिरों में गूंजा हनुमान चालीसा, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका के बजरंगबली मंदिरों में भक्ति का माहौल छा गया. श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर महाआरती में भाग लिया. परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भक्तों में दिखा उत्साह.

विज्ञापन

बांका जिले के विभिन्न जगहों पर स्थापित बजरंगबली मंदिरों में मंगलवार को पूजा-पाठ के बाद महाआरती का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह के साथ हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया. सुबह और शाम में आयोजित महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

बजरंगबली मंदिरों के अलावा जिले के अन्य मंदिरों के पट भी सुबह 05 बजे ही खुल गये. इसके बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. मंदिरों में कपूर और घी के दीपक से हनुमान जी की आरती की गयी. पूजा-अर्चना के बाद तुलसी के साथ गुड़, चना या बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया. श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया.

अमरपुर और पंजवारा में सुबह से लगा रहा तांता

इसी कड़ी में अमरपुर बस स्टैंड स्थित संकट मोचन मंदिर और पंजवारा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना को लेकर जमी रही. दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-पाठ किया. मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

अमरपुर बस स्टैंड स्थित संकट मोचन मंदिर का पट सुबह 06 बजे खुल गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात 09 बजे तक जारी रहेगा. श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की.

तिलक और प्रसाद वितरण से भक्तों में दिखा उत्साह

पूजा-अर्चना के बाद मौजूद श्रद्धालुओं को पंडितों के द्वारा तिलक व टीका लगाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया. मंगलवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला. महाआरती के दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन