विक्रमपुर के पास सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची घायल, एपीएचसी पंजवारा में एएनएम नहीं मिलने पर बाराहाट रेफर

बच्ची को गोद मे लेकर अस्पताल जाती मां.
Road Accident : गुरुवार सुबह पंजवारा-भेड़ामोड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 10 साल की आशिका भारती घायल हो गई. परिजनों का आरोप है कि एपीएचसी पंजवारा में एएनएम की मौजूदगी नहीं होने के कारण बच्ची को समय पर इलाज नहीं मिल सका. उसे बाराहाट रेफर किया गया है.
पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट
Road Accident : पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में विक्रमपुर की 10 वर्षीय आशिका भारती घायल हो गई. घटना के बाद परिजन उसे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजवारा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एएनएम के मौजूद नहीं रहने का आरोप लगाया. इसके बाद बच्ची को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
एपीएचसी में एएनएम नहीं मिलने का आरोप
घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), पंजवारा लेकर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में ड्यूटी पर कोई एएनएम मौजूद नहीं थी. वहां तैनात गार्ड ने एंबुलेंस के जरिए बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट रेफर कर दिया.
अस्पताल व्यवस्था पर परिजनों की नाराजगी
परिजनों का कहना है कि अस्पताल में एक महिला एएनएम की ड्यूटी थी, लेकिन घटना के समय वह मौजूद नहीं थीं. इसके कारण घायल बच्ची को समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका. घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई. फिलहाल घायल बच्ची का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में चल रहा है.
ये भी पढ़ें : बांका सदर अस्पताल में आज 17 चिकित्सक देंगे सेवा, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










