दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, रेफर

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर मंझगांय मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर मंझगांय मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. दिवा गश्ती में मौजूद डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ रतन रौशन ने जख्मी खैरा गांव निवासी सोनू कुमार तथा हिजरार गांव निवासी छोटू कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी छोटू कुमार ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर खैरा गांव से मकदुमा जा रहा था. तभी मंझगांय मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घटना में जख्मी सोनू कुमार का पेट फट गया है, जबकि छोटू कुमार की स्थिति चिंताजनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन