चलती कार का टायर फटा, सड़क किनारे खेल रही बच्ची हुई जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग चक्काडीह चौक के समीप तेज रफ्तार एक कार का अचानक टायर फट गया.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग चक्काडीह चौक के समीप तेज रफ्तार एक कार का अचानक टायर फट गया. जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रही एक चार वर्षीय राधिका कुमारी को धक्का मारते हुए गढ्ढा में जा घुसा. धक्का लगने से बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि चलती कार का अगला टायर फट गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गया. वहीं सड़क किनारे खेल रही उक्त गांव निवासी चंदन कुमार का करीब 4 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी को कार ने धक्का मारते हुए सड़क किनारे गढ्ढे में घुस गया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी बच्ची को परिजन व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है. उधर स्थानीय लोगों ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को थाना लाया. जहां आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन