खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर चार दुकानों में औचक जांच, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
फोटो- निरीक्षण करते हुए | Prabhat Khabar Network
बांका डीएम के निर्देश पर डीसीएलआर ने धोरैया में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कालाबाजारी रोकने और किसानों को सही दाम पर खाद दिलाने के लिए कार्रवाई की गई।
धोरैया (बांका). खाद की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के बाद बांका डीएम के निर्देश पर बुधवार को धोरैया प्रखंड में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. डीसीएलआर मनीष कुमार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार के साथ मिलकर प्रखंड क्षेत्र की चार खाद दुकानों की जांच की.
आपके शहर में
स्टॉक, बिक्री और कृषि सामग्री से जुड़े अभिलेखों की हुई जांच
कुरमा, बटसार तथा सगुनिया में किए गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध कृषि सामग्री, खाद के स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जांच की. अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार दुकान संचालन करने का निर्देश दिया.
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित नियमों के तहत गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए. प्रशासन का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा के साथ कृषि आदानों की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बताया गया.
अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए जारी रहेगी निगरानी
खाद की कालाबाजारी और अन्य संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से जांच और निगरानी अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है. प्रशासन किसानों तक कृषि सामग्री की सही उपलब्धता सुनिश्चित करने पर नजर रखेगा.
डीसीएलआर बोले, डीएम को सौंपी जाएगी निरीक्षण रिपोर्ट
डीसीएलआर मनीष कुमार ने बताया कि खाद दुकानों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई है. निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर बांका डीएम को सौंपी जाएगी. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए