सूर्यवंशी राजा दिलीप ने संतान प्राप्ति के लिए की थी गौ सेवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सातपट्टी कुर्माडीह गांव में चल रहे गौ कृपा कथा के चौथे दिन वृंदावन से आयी कथावाचिका साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि सभी सनातनियों को गौ सेवा करनी चाहिये

विज्ञापन

शंभुगंज शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सातपट्टी कुर्माडीह गांव में चल रहे गौ कृपा कथा के चौथे दिन वृंदावन से आयी कथावाचिका साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि सभी सनातनियों को गौ सेवा करनी चाहिये. इस सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं हैं. सूर्यवंशी राजा दिलीप ने संतान प्राप्ति के लिये गौ सेवा की थी. कथावाचिका कथा के माध्यम से बताया कि सूर्यवंश में राजा दिलीप बड़े प्रतापी थे. कोई संतान नहीं होने से चिंतित रहते थे. एक दिन राजा दिलीप पत्नी सु दक्षिणा के साथ वशिष्ठ मुनि के पास पहुंचे. मुनि ने संतान प्राप्ति का उपाय गौ सेवा बताया. राजा दंपति ने आश्रम में रहकर निष्ठा भाव से गौ सेवा की. जिससे संतान प्राप्ति हुई. उन्होंने बताया कि जो मानव सच्चे मन से गौ सेवा करेगा, घर में सुख, शांति विद्यमान रहता हैं. गौ में सभी देवी – देवताओं का वास हैं. कथा के बीच – बीच में भागवत भजन सुन श्रोता भाव – विभोर हो रहे हैं. आयोजन की सफलता में सभी ग्रामीण सक्रिय हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन