अपराध की साजिश रचते बदमाश को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अपराध की साजिश रचते बदमाश को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

अमरपुर के मैनमा ओपी की पुलिस ने शनिवार की देर रात चकसिया बहियार के जोगीवीर स्थान के समीप से एक अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर के मैनमा ओपी की पुलिस ने शनिवार की देर रात चकसिया बहियार के जोगीवीर स्थान के समीप से एक अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चकसिया गांव का रूपेश यादव बहियार में अपने साथियों के साथ बैठकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, जिसे देखते ही सभी बदमाश भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर रूपेश यादव को गिरफ्तार कर लिया व उसकी तलाशी ली. पुलिस को उसके पास से एक लोडेड कट्टा व दो मोबाइल मिले. पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश यादव राजडांड तथा आसपास के नहर से अवैध बालू खनन करता था. उसके भय से ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज करते थे. मैनमा ओपी अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक लोडेड कट्टा व दो मोबाइल बरामद हुआ है.उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन