25 लाख रंगदारी मांगने वाले आरोपी को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के जमशेदपुर के एक बिजनेसमैन से रामचुआ गांव के युवक के द्वारा 25 लाख की रंगदारी की मांग करने का नाम आया है

विज्ञापन

शंभुगंज झारखंड के जमशेदपुर पुलिस ने रविवार की रात को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में छापेमारी की. इस दौरान दो युवक को हिरासत में लेकर झारखंड पुलिस अपने साथ ले गयी. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि झारखंड के जमशेदपुर के एक बिजनेसमैन से रामचुआ गांव के युवक के द्वारा 25 लाख की रंगदारी की मांग करने का नाम आया है. रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी थी. जिसके बाद उक्त बिजनेसमैन ने जमशेदपुर थाना में शिकायत किया था. जिसके बाद जमशेदपुर थाना के अवर निरीक्षक अमित कुमार छापेमारी के लिए शंभुगंज थाना पहुंचे और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो युवक को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिया गया शुभम कुमार एवं एक अन्य है. जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त को गोड्डा से जबकि एक अभियुक्त को देवघर से गिरफ्तार किया गया. उनके द्वारा बताये गये निशानदेही पर गिरफ्तारी किया गया है. उधर शंभुगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया इसके पूर्व भी रामचुआ गांव के शुभम कुमार पर शंभुगंज थाना में पूर्व से भी कई मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि शुभम कुमार का इतिहास अपराधिक रहा है. ऐसे में झारखंड पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन