शनिदेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम को महाआरती के बाद होगा भंडारा
शनिदेव भगवान का तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बांका के शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया है। जानिए मंदिर दर्शन की पूरी जानकारी यहाँ।
बांका : शनिवार को शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव की पूजा कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने शनिदेव को काले तिल, काले वस्त्र और नीले फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर का पट सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था.
आपके शहर में
शनिदेव मंदिर में शाम को विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा. बड़ी संख्या में शहरवासियों के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
श्रद्धालुओं का मानना है कि शनिदेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समिति के सदस्य पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटे रहेंगे.
आज का दर्शन
शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. विजयनगर स्थित शनिदेव मंदिर में संध्या महाआरती के बाद भंडारा होगा.
वहीं विश्व प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित भगवान मधुसूदन मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा ने भगवान का पंचामृत से स्नान कराया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती होगी. दोपहर एक बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पुनः खोला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए