सदर अस्पताल बांका में आज 17 से अधिक चिकित्सक तैनात, रात में प्रसव पीड़िता के लिए महिला डॉक्टर ऑनकॉल

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

बांका सदर अस्पताल में प्रसव पीड़िता के लिए रात में महिला चिकित्सक ऑनकॉल मौजूद रहेंगी। अस्पताल के नए ड्यूटी रोस्टर और ओपीडी समय की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में शनिवार को मरीजों के इलाज के लिए 17 से अधिक चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल में ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक ड्यूटी 24 घंटे तीन पालियों में जारी रहेगी. हालांकि शनिवार को अल्ट्रासाउंड और ईएनटी ओपीडी सेवा बंद रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के जारी रोस्टर के अनुसार पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक संचालित होगी.

इमरजेंसी और एसएनसीयू में तीन पालियों में ड्यूटी

इमरजेंसी में पहली पाली में डॉ दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ उस्मान गनी और तीसरी पाली में डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. एसएनसीयू में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, डॉ जितेंद्र कुमार और डॉ कुमार अमिश अलग-अलग पालियों में ड्यूटी संभालेंगे.

महिला चिकित्सक ड्यूटी में डॉ अनिता अरुण पहली और दूसरी पाली में मौजूद रहेंगी. वहीं रात के समय प्रसव पीड़िता और अन्य जरूरतमंद महिला मरीजों के लिए डॉ रश्मि सीमा को ऑनकॉल ड्यूटी पर रखा गया है.

सुबह 9 से 2 और शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी ओपीडी

सदर अस्पताल में पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली की ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

मेडिकल ओपीडी में डॉ अमल आनंद, गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात मरीजों को देखेंगे. सर्जरी और हड्डी रोग ओपीडी में डॉ अपूर्वा कुमार व डॉ संजय कुमार सुमन की ड्यूटी लगायी गयी है.

बच्चों के रोग विभाग में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, नेत्र ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, दंत ओपीडी में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे.

शनिवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहेगी. वहीं कान, नाक और गला रोग से संबंधित ईएनटी ओपीडी भी बंद रहेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन