बांका मंडी में चीनी की मिठास हुई महंगी, 75 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर हैं, लेकिन चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। आज के ताजा मंडी भाव यहां देखें।

विज्ञापन

बांका की मंडी में शनिवार को अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे, जबकि चीनी की कीमत में अचानक तेजी दर्ज की गयी. पिछले करीब दस दिनों में चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं और गृहणियों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है. व्यापारियों के अनुसार दो माह पहले थोक बाजार में चीनी करीब 4,400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, जो अब बढ़कर करीब 6,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी है. खुदरा बाजार में भी चीनी की कीमत 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंडी में खाद्यान्न की आवक सामान्य रहने से गेहूं, मक्का, चावल समेत कई जिंसों के भाव में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. वहीं दलहन, तेलहन और मसालों की कीमतों में कुछ तेजी देखी गयी. व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और ईंधन की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है. इसका असर खाद्यान्न की कीमतों पर पड़ रहा है.

आज का मंडी भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसूरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल, 15 लीटर20702470
आलू12001450
प्याज38003900

व्यापारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है. उनका कहना है कि यदि माल ढुलाई का खर्च और बढ़ा तथा आवक प्रभावित हुई, तो खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी आ सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन