ग्रामीणों के दबाव से नाबालिग लड़की को सौतेले भाई ने लाया गांव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 11:31 PM
ग्रामीणों के दबाव से नाबालिग लड़की को सौतेले भाई ने लाया गांव
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जोगिया गांव से नाबालिग लड़की को उसकी ही सौतेली बहन रातों-रात घर से लापता कर यूपी लेकर चली गयी थी. जानकारी मिलने के बाद ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे. ग्रामीणों ने नाबालिग लड़की की यूपी ले जाकर बिक्री करने का आरोप लगाया था. आरोपित और उसके परिजनों के विरुद्ध गोलबंद हो गये थे. साथ ही आरोपित के भाई पर नाबालिग लड़की को यूपी से जाकर लाने का सामाजिक दबाव बनाया गया था. इसके बाद लड़की को उसके ही सौतेले भाई द्वारा यूपी से गांव लाया गया. लडकी के सौतेले भाई का कहना है उसकी सौतेली छोटी बहन को उसके बड़ी बहन कुछ दिनों के लिए यूपी ले गयी थी. लेकिन ग्रामीणों का आरोप था कि उसे ले जाकर यूपी में बेच दिया है. विदित हो कि ग्रामीण पिंटू राणा, योगेंद्र मंडल, विकास मंडल, किरण मंडल, रंजीत मंडल, चुन्नी मंडल, सुभाष पंजियारा, राजेंद्र पंजियारा आदि द्वारा लड़की को बेचने का आरोप लगाकर लगातार लड़की को वापस करने के लिए उसके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था. समाज के दबाव में आखिरकार लड़की के सौतेले भाई यूपी गये और लड़की को सुरक्षित रूप से वापस गांव ले आया है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि लापता हुई लड़की बरामद होने की सूचना मिली है. इस मामले में नाबालिग लड़की से पूछताछ कर जांच की जायेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










