बेलहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, श्रावणी मेला मार्ग की दुकानों की जांच, दिए कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

दुकानों का जांच करते पदाधिकारी एवं पुलिस बल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिला प्रशासन ने बेलहर में खाद्य दुकानों पर विशेष अभियान चलाकर गुणवत्ता, स्वच्छता और सही मूल्य सुनिश्चित किए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: बेलहर (बांका). श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बेलहर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रवेन्द्र कुमार तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित ने पुलिस बल के साथ जिलेबिया मोड़ से धौरी तक स्थित खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के उपायों की जांच की. दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी खाद्य सामग्री को ढककर रखें तथा श्रद्धालुओं को केवल ताजा और स्वच्छ भोजन ही उपलब्ध करायें.

डस्टबिन और मूल्य सूची लगाना अनिवार्य

जांच टीम ने सभी दुकानदारों को दुकान में डस्टबिन रखने, उसका नियमित उपयोग एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा कांवरियों को निर्धारित दर पर ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया.

घरेलू गैस के उपयोग पर दी सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुकानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जाए. घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

एक्सपायरी सामान बेचने पर होगी कार्रवाई

Shravani Mela 2026: निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को केवल वैध अवधि वाले कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड पेयजल और अन्य खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान में एक्सपायरी उत्पाद पाए गए तो दुकान बंद कराने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन