जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में सात लोग गिरफ्तार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 12 Feb 2026 8:25 PM

विज्ञापन

बाराहाट थाना क्षेत्र के छोटी विषहर गांव का मामला

विज्ञापन

बाराहाट. थाना क्षेत्र के छोटी विषहर गांव में दुर्गा मंदिर जमीन की घेराबंदी के दौरान बुधवार को हुए दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. इस मामले में जहां सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं पुलिस अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी कर रही है. दूसरी तरफ गुरुवार को अंचल कार्यालय भी एक्शन में दिखा और जमीन की पैमाइश की गयी. प्रशासन के द्वारा सख्त हिदायत दी गयी है कि जब तक प्रशासनिक आदेश नहीं दिये जाते तब तक संबंधित जमीन पर यथा स्थिति बहाल रखी जाये. ज्ञात हो कि बुधवार को गांव में मंदिर की जमीन घेराबंदी का काम चल रहा था. इसी समय दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विरोध करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. इसके बाद मौके पर स्वयं पहुंचे पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने स्थिति को नियंत्रण में किया और ग्रामीणों के बीच बैठक की. बैठक में मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया गया. दूसरी तरफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी. गुरुवार को इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की गिरफ्त में एक पक्ष से मो सलमान, मो शरीफ, मो यूसुफ एवं मो शाहरुख आये हैं. जबकि दूसरे पक्ष से संजय यादव, उदय यादव, सिंचू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस किसी भी स्थिति में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ेगी. मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन