कटोरिया के करझौंसा में सहयोग शिविर बना भरोसे का केंद्र, एडीएम ने सौंपे प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में युवक सर्टिफिकेट देते एडीएम अजीत कुमार.

Katoria Sahayog Camp : कटोरिया प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए आशा की किरण बना. विभिन्न सरकारी विभागों के काउंटरों पर समस्याएं सुनी गईं और समाधान किया गया. अपर समाहर्ता ने शिविर का निरीक्षण कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Katoria Sahayog Camp : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड की मनियां पंचायत अंतर्गत करझौंसा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे. विभिन्न सरकारी विभागों के लगाए गए काउंटरों पर लोगों ने राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए तथा समस्याओं का निष्पादन कराया.

एडीएम ने किया शिविर का निरीक्षण

अपर समाहर्ता (एडीएम) अजीत कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कुल 15 काउंटरों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लाभुकों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र भी वितरित किए.

मुखिया ने अधिकारियों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान मनियां पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने एडीएम सहित अन्य अधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है.

30 दिनों के भीतर होगा आवेदनों का निष्पादन

एडीएम अजीत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का नियमानुसार अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है. साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद, बीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी, थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, पीओ प्रशांत कुमार, बीईओ मनोज मिश्र, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, एमओ दिग्विजय, विद्युत विभाग के जेई युवराज कुमार, पीएचईडी के जेई देवेंद्र नाथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. वहीं जनप्रतिनिधियों में मुखिया जानकी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार शेखर, पंचायत समिति सदस्य अरुण यादव, चंदेश्वरी यादव, वार्ड सदस्य गणेश यादव, रूबी देवी, परमानंद साह, विनोद यादव, भोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें : आज बांका में बारिश के आसार, तेज आंधी-गरज के साथ उमस से मिलेगी राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन