बांका सदर अस्पताल में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

OPD Schedule : बांका सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए OPD सेवाओं का समय बढ़ाया है। अब OPD दो पालियों में संचालित होगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सके। इमरजेंसी और SNCU सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।

विज्ञापन

OPD Schedule : सदर अस्पताल बांका में मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार को ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है.

इन विभागों में रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

मेडिकल ओपीडी में डॉ विजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात सेवाएं देंगी. सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ संजय कुमार सुमन, पीडिया ओपीडी में डॉ रविकांत, आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी ओपीडी में डॉ गजनफर अली, डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सकों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गई है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक तथा तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक होगी.

इमरजेंसी और एसएनसीयू का रोस्टर जारी

इमरजेंसी विभाग की पहली पाली में डॉ अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ अबसार आलम और डॉ सूरज कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे. एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रविकांत, दूसरी पाली में डॉ रागनी प्रिया और तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवाएं संभालेंगे.

महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला रोगियों की सुविधा के लिए पहली और दूसरी पाली में डॉ अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा ड्यूटी पर रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय के अनुसार अपनी सेवाएं देंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन