बांका सदर अस्पताल में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानिए आज किस विभाग में कौन-से डॉक्टर रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़.

Banka Sadar Hospital :बांका सदर अस्पताल में अब ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. आपातकालीन सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. जानें किस विभाग में कौन से डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Banka Sadar Hospital : सदर अस्पताल बांका में पहली ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रही. विभिन्न विभागों की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती

अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी. साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा ए ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की गयी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक डॉ संजीव कुमार तथा रात 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 08:00 बजे तक डॉ दिनकर झा इमरजेंसी सेवा में मौजूद रहेंगे.

सामान्य व महिला ओपीडी में रहे ये चिकित्सक

सामान्य ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार एवं डॉ दिलीप कुमार ने मरीजों को देखा. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण और डॉ असफिया फातमा ने महिला मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार किया.

अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ चिकित्सक रहे तैनात

सर्जरी ओपीडी में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार मौजूद रहे. ऑर्थो एवं इमरजेंसी विभाग में डॉ संजीव कुमार, डॉ दिनकर झा तथा डॉ उस्मान गनी ने मरीजों का उपचार किया.

शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी एवं डॉ दिनेश कुमार, नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मौजूद रहे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली एवं डॉ विक्रम सत्यार्थी ने मरीजों की जांच की. दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे.

ब्लड सेंटर और एसएनसीयू में भी रही व्यवस्था

ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी ने अपनी सेवाएं दीं. वहीं एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में प्रथम पाली में डॉ कुमार शैलेंश एवं डॉ एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ ड्यूटी पर मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन