17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी

Updated at : 09 May 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी

बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर नवनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.

विज्ञापन

बांका/रजौन. बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर नवनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से अंचल का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इधर नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी पटना के गर्दनीबाग में आयोजित सामूहिक धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए विगत सात मई को पटना के लिए रवाना हो गये हैं. वहीं इससे पूर्व राजस्व कर्मचारियों ने अपने कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन के संबंध में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में रजौन अंचल राजस्व कर्मचारी संघ के प्रमुख दीपक कुमार ने बताया कि बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के आह्वान पर अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यभर के सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये हैं, जिसमें बांका जिले के कुल 49 कर्मचारी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर इसके पूर्व भी संघ द्वारा कई बार विभागीय मंत्री से गुहार लगाने के अलावे विगत चार मार्च से वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे, लेकिन राज्य नेतृत्व के साथ वार्ता के उपरांत विभागीय आश्वासन मिलने पर वे लोग विगत 17 मार्च दिन सोमवार से अपने काम पर लौट आये थे, इधर करीब डेढ़ माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं होने की स्थिति में वे लोग एक बार फिर से सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन