स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी व सिविल सर्जन ने चांदन सीएचसी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

9 बीएएन 118 निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी और सिविल सर्जन ने चांदन सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

बीएएन 118 निरीक्षण करते अधिकारी चांदन . स्वास्थ्य विभाग के आरडीडी अजय कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह के साथ गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं एवं अभिलेखों की जांच की गई. अधिकारियों ने डिलीवरी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, दवा भंडारण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी शत-प्रतिशत ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा सरकार द्वारा निर्धारित कार्य अवधि एवं समय का कड़ाई से पालन करें. उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, समय पर दवा देने एवं अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. वहीं आरडीडी ने निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी पंजी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रमाणित होने चाहिए एवं प्रत्येक पंजी पर संबंधित कस्टोडियन के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अंकित रहें. उन्होंने गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. साथ ही कहा कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाए. मौके पर डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. शशिकांत कुमार, डॉ मेघना मल्होत्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह, एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन