फरार तीन अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय के द्वारा जारी किये गये कुर्की का इश्तेहार अभियुक्त के घर जाकर चिपकाये.
शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय के द्वारा जारी किये गये कुर्की का इश्तेहार अभियुक्त के घर जाकर चिपकाये. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ओरीकित्ता गांव के मारपीट कांड के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी कामदेव यादव, चंद्रशेखर यादव दोनों पिता कृष्णदेव यादव और राजीव यादव पिता घनश्याम यादव पिछले पांच वर्षों से भी ज्यादा समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इस दौरान न्यायालय ने पहले तो गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, लेकिन जब आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा और न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध कुर्की का इश्तेहार जारी कर दिया. इसके बाद थाना के अनि सौरभ कुमार पुलिस बल जवानों के साथ ओरिकित्ता गांव पहुंचकर तीनों आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाते हुए तीनों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अगर अब भी तीनों आरोपियों के द्वारा पुलिस के समक्ष या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो तीनों के घर की संपत्ति को पुलिस जल्द ही कुर्क कर थाना ले आयेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




