किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित बालू घाटों से नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन : थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है.

विज्ञापन

अवैध खनन रोकने लिए पुलिस ने प्रतिबंधित घाटों पर चलाया छापेमारी अभियान

अमरपुर. क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है. इसी कड़ी में गत शुक्रवार की देर रात थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिबंधित बालू घाटों पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस की इस अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप का माहौल है. कई चालक अपनी छोटी व बड़ी वाहनों को छिपा दिए. छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के बिरमां, वासुदेवपुर, भदरिया, लौसा, तारडीह, तेतरिया किसनपुर, मालदेवचक, चोकर, मादाचक आदि घाटों पर पहुंच कर अवैध गतिविधियों की बारिकी से जांच की. हालांकि छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लग पायी. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से प्रखंड के विभिन्न घाटों से जुगाड़ गाड़ी, घोड़ा गाड़ी, टैम्पो, बैलगाड़ी, ऑटो व पिकअप के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव किया जा रहा था. अमरपुर में नये थानाध्यक्ष राकेश कुमार के पदभार ग्रहण के बाद अवैध खनन पर काफी हद तक अंकुश लगा है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है. अवैध खनन सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, राजस्व की भी हानि हो रही है. अवैध बालू के धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा सतीश कुमार सिंह व मुकेश कुमार समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन