विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
जीविका की नयी चेतना 4.0 पहल “बदलाव की ओर” अंतर्गत गुरुवार को सीएनडी स्कूल के मैदान में खेलकूद व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
नयी चेतना 4.0 पहल के तहत खेलकूद व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बौंसी
. जीविका की नयी चेतना 4.0 पहल “बदलाव की ओर” अंतर्गत गुरुवार को सीएनडी स्कूल के मैदान में खेलकूद व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार भारती ने किया. इस अवसर पर सामाजिक विकास प्रबंधक आनंद हेमब्रम, मानव संसाधन प्रबंधक बेबी कुमारी सहित सभी जीविका कर्मी व सैकड़ों कैडर उपस्थित थे. बीपीएम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना व जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है. खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत सांप-सीढ़ी, क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी तथा गोली-चम्मच जैसी मनोरंजक व प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उजाला, दीपज्योति व अर्पण सीएलएफ के कैडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित कैडरों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ. कार्यक्रम में मोहम्मद अहमद हुसैन, मिथिलेश कुमार सिंह, ललन कुमार, कंचन कुमारी, अनीता प्रिया, मनीषा कुमारी, सुप्रिया राज सहित कई गणमान्य लोग एवं जीविका प्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक एवं यादगार बताया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन