धनतेरस पर पंजवारा बाजार रहा गुलजार
धनतेरस के मौके पर मंगलवार को पंजवारा बाजार में खासी चहल-पहल देखने को मिली. सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी.
पंजवारा. धनतेरस के मौके पर मंगलवार को पंजवारा बाजार में खासी चहल-पहल देखने को मिली. सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. महिलाओं के द्वारा घरेलू उपयोग के लिए सामानों की खरीदारी को लेकर दुकानों में भीड़ बनी रही. बाइक शोरूम में भी दिन भर भीड़ रही. चांदी के सिक्के व सोने के कम वजन वाली चीजों की खरीदारी भी की गयी. कई जगहों पर लोग गोदरेज, प्लास्टिक के फर्नीचर व गैस चूल्हा आदि खरीदते नजर आये. वहीं मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी लोगों ने मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक आइटम की जमकर खरीदारी की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए