विशेष छापामारी अभियान में ओवरलोड 7 ट्रक जब्त

विशेष छापामारी अभियान में ओवरलोड 7 ट्रक जब्त
बेलहर. थाना क्षेत्र में खनन विभाग के द्वारा गहन छापामारी कर गुरुवार की रात ओवरलोड सात ट्रक को जब्त किया गया. सभी जब्त ट्रक को बेलहर पुलिस के निगरानी में ब्लॉक परिसर में रखा है. खनन विभाग के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना पर बेलहर पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में थाना क्षेत्र के बेलहर संग्रामपुर सीमा स्थित गोरगवां पेट्रोल पंप के साथ-साथ साहबगंज बाजार के बीच से 14 चक्का ओवरलोडेड ट्रक एवं एक हाइबा ट्रक को जब्त किया गया. सभी ट्रक पर छरी लोड है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि ओवरलोड के आरोप में खनन विभाग के द्वारा जब्त ट्रक की जांच करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










