बांका में मानसून सक्रिय, दो दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी
बारिश के बाद सुहाना मौसम | Prabhat Khabar Network
बांका जिले में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. अगले दो दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
बांका : जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन रविवार शाम मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई. सोमवार को भी रुक-रुक कर वर्षा होती रही. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान बांका सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके बाद हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो सकती है.
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है. साथ ही गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों तथा पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. आम लोगों से भी खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है.
बांका की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए