बैजनाथपुर गांव के समीप बनहरा पुल का विधायक ने लिया जायजा
फोटो निरीक्षण करते विधायक की | Prabhat Khabar Network
धोरैया विधायक मनीष कुमार ने बैजनाथपुर के समीप क्षतिग्रस्त बनहरा पुल का निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत के लिए पत्र लिखा।
धोरैया प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर गांव के समीप बनहरा पुल का जायजा गुरुवार को धोरैया विधायक मनीष कुमार ने लिया. इस दौरान विधायक को ग्रामीणों ने बताया कि एक हाईवा के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पुल का रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है. जिस कारण बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा पुल का एप्रोच अप डाउन रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एप्रोच के सही नहीं रहने के कारण यहां हाल के दिनों में भी एक व्यक्ति की मौत दुर्घटना का शिकार होकर हो गई थी. निरीक्षण के उपरांत विधायक ने बताया कि उनके द्वारा पथ निर्माण विभाग के सचिव को बनहारा पुल के दोनों तरफ, अहीरो पुल के पास, बेलडीहा पुल के दोनों तरफ तथा सगुनिया और बैजनाथपुर के बीच सड़क मरम्मती कराना अनिवार्य है. इसके अलावा प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया के सामने रंबल स्ट्रिप ब्रेकर भी लगाने की बात पत्र के माध्यम से की गई है. पत्र में कहा गया है कि घोघा सन्हौला, धोरैया पंजवारा अवस्थित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एस एच 84 सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है. कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. मौके पर विधायक के संग प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हासीम, उमेश चंद्र रजक , बुटेली मंडल सहित अन्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए