बांका मंडी में खाद्यान्न के दाम स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव

Mandi Bhav : बांका मंडी में सोमवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के भाव लगभग स्थिर रहे. हालांकि आलू और प्याज की कीमतों में लगातार बदलाव बना हुआ है. व्यापारियों ने आने वाले दिनों में मौसम और आवक के आधार पर कीमतों में बदलाव की संभावना जताई है.
बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट
Mandi Bhav : बांका की कृषि मंडी में सोमवार को खाद्यान्न सहित अधिकांश जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया. बाजार में कारोबार सामान्य रहा और दलहन, तिलहन तथा मसालों की पर्याप्त आवक होने से कीमतें स्थिर बनी रहीं. हालांकि सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार संतुलित है, लेकिन मौसम और माल की आवक के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.
दलहन और तिलहन के दाम फिलहाल स्थिर
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार मंडी में दलहन, तिलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में फिलहाल तेजी बनी हुई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के दाम में मांग और आवक के अनुसार बदलाव हो रहा है. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मानसून तथा नई आवक पर टिकी हुई है.
बढ़ा परिवहन खर्च भी बन रहा वजह
व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से कई जिंसों की कीमतें प्रभावित हो रही हैं. भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसके साथ ही ईंधन की बढ़ती कीमतों ने परिवहन खर्च बढ़ा दिया है. इसका असर थोक और खुदरा बाजार दोनों पर दिखाई दे रहा है.
रोजमर्रा की वस्तुओं की महंगाई से बढ़ी चिंता
खाद्य सामग्री के साथ पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. कारोबारियों का कहना है कि यदि परिवहन लागत और ईंधन के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले समय में खाद्यान्न और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है.
सोमवार का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)
Mandi Bhav : गेहूं 2600-2650 रुपये, मक्का 2100-2150 रुपये, मंसूरी चावल 3250-3400 रुपये, अरवा मोटा चावल 3100-3250 रुपये, बासमती चावल 12500-13500 रुपये, मसूर दाल 6000-6550 रुपये, मूंग दाल 9540-9600 रुपये, अरहर दाल 11500-15000 रुपये, गोटा चना 6200-6400 रुपये, गोटा मूंग 8500-9000 रुपये, पीला सरसों 7300-7550 रुपये, 15 लीटर सरसों तेल 2070-2470 रुपये, आलू 1200-1450 रुपये तथा प्याज 1800-1900 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
ALSO READ : बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










