जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बांका के चांदन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चांदन (बांका). जिले के चांदन थाना क्षेत्र के चांदन पंचायत की डोमावजान गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गाली-गलौज व मारपीट की घटना को लेकर चांदन थाना में दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

एक पक्ष से डोमावजान गांव निवासी बसंती देवी ने गांव के ही अशोक यादव सहित तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बेवजह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के अशोक यादव ने बसंती देवी सहित कुल छः लोगों के खिलाफ मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. चांदन पुलिस माले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन