शंभुगंज में महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र करसोप पंचायत के रुदपै गांव में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर बुधवार की सुबह गांव वासियों द्वारा भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र करसोप पंचायत के रुदपै गांव में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर बुधवार की सुबह गांव वासियों द्वारा भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. गांव के ही महादेव मंदिर स्थित चंद्रकूप से विधिवत कलश में जल भरने का काम किया गया. फिर सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो के नारे लगाते हुए गांव भ्रमण के लिए निकले. कलश यात्रा काली मंदिर होते हुए मुख्य सड़क पर इंडेन एजेंसी होते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची. जहां ओम प्रकाश महाराज एवं आचार्य राम किशोर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया. इस दौरान हर-हर महादेव, जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. कलश शोभायात्रा में पांच जोड़े अश्वों का टाप, और विभिन्न देवी-देवताओं के बाल कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. आचार्य ओम प्रकाश महाराज ने बताया कि शुक्रवार को यज्ञ वेदी में अग्नि प्रज्ज्वलित करने के साथ महारुद्र यज्ञ का प्रारंभ होगा. आयोजन की सफलता में सभी ग्रामीण सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन