श्री सीता-राम विवाहोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
श्री सीता-राम विवाहोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के तारडीह गांव स्थित माधो मंडल ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्री सीता-राम विवाहोत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के तारडीह गांव स्थित माधो मंडल ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्री सीता-राम विवाहोत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में तारडीह, फरीदपुर, किसनपुर, लक्ष्मीपुर, रघुनाथपुर आदि गांवों से 351 महिलाएं एवं युवतियों की टोली अपने सिर पर कलश रखकर ठाकुरबाड़ी परिसर से यजमान पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार मंडल व उनकी पत्नी स्वीटी कुमारी निकलकर पूरे गांव का भ्रमण कर महादेवथान परिसर पहुंचे. जहां बौंसी के गुरुधाम से आये विद्वान पंडित अक्षय दूबे, ध्रुव पांडे, नारायण बाबा, सत्यम पांडे तथा हिमांशु पांडे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान पूरा किया गया. जलभराई अनुष्ठान के बाद पुनः महिला एवं युवतियों की टोली अपने सिर पर कलश रखकर वापस ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंची. मौके पर रंजीत मंडल उर्फ लालबाबू ने बताया कि उनके पूर्वजों के द्वारा एक दशक से पूरे विधि विधान पूर्वक महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा पाठ करते आ रहे हैं. विगत नौ वर्षों से श्री सीताराम विवाहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विवाहोत्सव कार्यक्रम के दौरान ठाकुरबाड़ी परिसर में रूद्राभिषेक, संकीर्तन, रामायण पुजन के साथ-साथ वृंदावन से आये सुप्रसिद्ध डोरी लाल महंत के नेतृत्व में आये टोलियों के द्वारा दिन को कृष्ण लीला एवं संध्या कालीन रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पंचायत के मुखिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अपने निजी कोष से महाशिवरात्रि के दिन एक गरीब कन्या का विवाह भी कराया जाता है. कलश शोभा यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता बलराम यादव, गोरेलाल सिंह, बदरी ततवा, अभय मंडल, विपिन मंडल, आरो ततवा, उदय चौबे, रंजीत झा सहित भारी संख्या में भक्तजन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन