कटोरिया में जमुआ मोड़ पर चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट-सीट बेल्ट समेत कागजात की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

जांच अभियान में शामिल पुलिस टीम

कटोरिया थाना क्षेत्र में जमुआ मोड़ पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Vehicle Checking Drive: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को जमुआ मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में सड़क से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की गई.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

कटोरिया थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक राजू सिंह एवं पुलिस बल ने कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान सभी छोटी और बड़ी गाड़ियों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई.

कागजात के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच

जांच के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया. इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरलोडिंग की भी जांच की गई.

वाहनों की डिक्की और सवारों की ली गई तलाशी

Vehicle Checking Drive: पुलिस टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की डिक्की की जांच की और सवार लोगों की भी तलाशी ली. अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था.

नियम तोड़ने वालों को दी गई सख्त चेतावनी

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर चलने की अपील की.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन