दो बाइक की टक्कर में तीसरे बाइक ने युवक को रौंदा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेफरल अस्पताल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी

विज्ञापन

बौंसी. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीसरे बाइक ने युवक को ठोकर मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डैम रोड में रेफरल अस्पताल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जब तक दोनों बाइक सवार संभल कर उठ पाते इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे तीसरे बाइक सवार ने एक युवक के ऊपर बाइक चढ़ा दी. हालांकि घटना के बाद से दो बाइक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गये. इधर इस दुर्घटना में फागा के बहादुर दास का 25 वर्षीय पुत्र निर्दोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार के प्रयास से एंबुलेंस के जरिए जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डा. ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा इलाज के बाद युवक को भागलपुर रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि युवक की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन