करमा पर्व पर बांका बाजार में बढ़ी खरीदारी, दाल-तेल में तेजी; देखें गेहूं, मक्का, प्याज और आलू समेत आज का मंडी भाव

Updated:
विज्ञापन

मंडी में अनाज खरीदतीं महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमा पर्व के मौके पर बांका शहर और जिलेभर का बाजार गुलजार रहा. कपड़ों, पूजन सामग्री, मिठाई और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. वहीं, मंडी में दाल और तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई, जिससे आम लोगों पर दबाव बढ़ा है.

विज्ञापन

करमा पर्व को लेकर सोमवार को शहर सहित जिलेभर का बाजार गुलजार रहा. बाजार में मिठाई, फल, पूजन सामग्री, कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही. पर्व के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के कारण कपड़ों की दुकानों पर खास चहल-पहल रही. वहीं मंडी में व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन

करमा पर्व पर कपड़ों और पूजन सामग्री की बढ़ी खरीदारी

करमा पर्व को लेकर लोगों ने पूजन सामग्री के साथ नए कपड़े और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की. शहर की कपड़े और रेडीमेड दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही. मिठाई और फल की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही. पर्व को लेकर बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चहल-पहल देखने को मिली.

मंडी में अधिकांश खाद्यान्न के भाव रहे स्थिर

व्यवसायिक मंडी में विभिन्न कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने के कारण अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि दाल, तेल और कुछ मसालों के भाव में तेजी रही. व्यापारियों के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति के कारण गेहूं, मक्का समेत कई खाद्यान्न के भाव फिलहाल नियंत्रण में हैं.

दाल और तेल के भाव में तेजी, आमलोगों पर बढ़ा दबाव

मंडी में दलहन, तेलहन और कुछ मसालों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. कारोबारियों के अनुसार माल ढुलाई का खर्च बढ़ने का असर भी बाजार भाव पर पड़ रहा है. लंबी दूरी से आने वाले सामान पर ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से थोक और खुदरा दोनों स्तर पर लागत बढ़ रही है.

पूर्णिया और कोलकाता से आती है मंडी में खाद्यान्न की आवक

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत दूसरे कृषि उत्पादों की आवक होती है. व्यापारियों का कहना है कि लंबी दूरी और ईंधन की लागत बढ़ने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है. इसका असर धीरे-धीरे सामान की कीमतों पर भी पड़ रहा है.

फल बाजार में सेब और अनार महंगे, केला 40 से 60 रुपये दर्जन

शहर के फल बाजार में स्थानीय आवक और मांग के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोमवार को सेब 120 से 160 रुपये और अनार 120 से 140 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन की दर से उपलब्ध रहा.

आलू-प्याज के भाव में भी उतार-चढ़ाव

सब्जी बाजार में आलू और प्याज के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा. सोमवार को आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका. सब्जियों के भाव में भी आवक और स्थानीय मांग के आधार पर बदलाव देखने को मिला.

आज मंडी में किस खाद्यान्न का क्या रहा भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं₹2600₹2650
मक्का₹2200₹2350
चावल मंसुरी₹3250₹3400
चावल अरवा मोटा₹3100₹3250
चावल बासमती₹12500₹13500
दाल मसूर₹6500₹7000
मूंग दाल₹9650₹9750
अरहर दाल₹12500₹15500
गोटा चना₹6300₹6500
गोटा मूंग₹8500₹9000
पीली सरसों₹7300₹7550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2570₹2870
आलू₹1200₹1450
प्याज₹4700₹5000
चीनी₹6000₹6500

मौसम और आवक पर टिकी कारोबारियों की नजर

व्यापारियों के अनुसार मंडी में पर्याप्त आपूर्ति रहने से अधिकांश कृषि उत्पादों के भाव में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि दाल, तेल और कुछ मसालों में तेजी का असर बाजार पर है. किसानों, कारोबारियों और आमलोगों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और कृषि उत्पादों की आवक पर टिकी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन