कार व ऑटो की टक्कर में महिला समेत चार यात्री जख्मी

Updated:
विज्ञापन
कार व ऑटो की टक्कर में महिला समेत चार यात्री जख्मी

अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर चंदसार पोखर मोड़ के समीप शुक्रवार को कार एवं ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ पर चंदसार पोखर मोड़ के समीप शुक्रवार को कार एवं ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार के द्वारा जख्मी बांका निवासी रविन्द्र दास, रामचंद्रपुर इटहरी निवासी नीतू कुमारी, सिझुआ गांव निवासी डोमी दास व नाथनगर भागलपुर गांव निवासी नंदकिशोर मंडल का प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह भागलपुर से ऑटो पर सवार होकर अमरपुर आ रहा था. अमरपुर के चंदसार पोखर मोड़ के समीप सामने से आ रहे कार ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया. जिससे ऑटो पर सवार सभी जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन