बिजली चोरी के मामले में सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी करते सात लोगों को पकड़ा. जिसके बाद सभी व्यक्ति के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन

बांका. विद्युत विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी करते सात लोगों को पकड़ा. जिसके बाद सभी व्यक्ति के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में करार गांव निवासी गुन्नु राय, शैलेंद्र राय के अलावे अंबा गांव निवासी कौशल किशोर यादव, मंटू यादव, रंभो यादव, अरविंद कुमार एवं बलारपुर निवासी धनंजय मांझी का नाम शामिल है. उक्त सभी व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन