ePaper

कुर्मा गांव के शिव बारात में मारपीट, युवक जख्मी

Updated at : 16 Feb 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
कुर्मा गांव के शिव बारात में मारपीट, युवक जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मा गांव के शिव मंदिर से निकली बारात में रविवार की रात को मारपीट कि घटना हुई है, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मा गांव के शिव मंदिर से निकली बारात में रविवार की रात को मारपीट कि घटना हुई है, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार, कुर्मा गांव के ही विवेक कुमार सिंह पिता विनय कुमार सिंह बारात में बंट रहें प्रसाद को लेने गये थे. जहां विवेक कुमार सिंह बारात का फोटो खिंचने लगे. फोटो खिंचने को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज करने लगे. जब विवेक कुमार सिंह ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी. जिसमें विवेक कुमार सिंह जख्मी हो गये. जख्मी हालत में ही विवेक कुमार सिंह ने थाना पहुंचकर घटना का सारी जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी, जहां पुलिस पदाधिकारी द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. सीएचसी में जख्मी का इलाज किया गया. वहीं जख्मी विवेक कुमार सिंह द्वारा थाना में गांव के ही भीम कुमार सिंह उर्फ शिवकांत सिंह उर्फ चंदन सिंह, राजा सिंह सहित पांच लोगों के विरोध में मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. जख्मी द्वारा अपने आवेदन में लिखा है कि चंदन सिंह द्वारा नाक पर मारा गया, जिससे नाक कट गया और दाएं हाथ का छोटा उंगली मुंह में लेकर काट लिया और मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन