सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

बाराहाट. लबोखर चौक के समीप पंजवारा- बाराहाट मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक रितेश कुमार के पिता सदानंद चौधरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी हो कि शनिवार की देर शाम रितेश कुमार गोड्डा से अपने घर बांका बाबू टोला जा रहा था. इसी दौरान एक बेकाबू एंबुलेंस ने उसे ठोकर मार दी. इसके बाद वह स्कूटी से दूर जा गिरा और वह जख्मी हो गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इस मामले में उसके पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दुर्घटना के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन