विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार

सीताचक गांव में गत बुधवार की रात एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस द्वारा हत्यारोपित ससुर केदार मांझी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र के सीताचक गांव में गत बुधवार की रात एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस द्वारा हत्यारोपित ससुर केदार मांझी को गिरफ्तार किया गया है. बताते चलें कि विवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने थाना में ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. विवाहिता के पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद विवाहिता के पिता द्वारा अपनी पुत्री का शव उसके ससुराल सीताचक स्थित घर पर रख दिया गया. गुरुवार को रखे शव का शुक्रवार दोपहर तक दाह संस्कार नहीं हो पाया था. उधर शव को घर पर रख मृतका क़े पिता व परिजन ससुराल पक्ष क़े फरार चल रहे हत्यारोपी सास ससुर की खोज में निकल गये और किसी रिस्तेदार के घर छिपे मृतका के ससुर केदार मांझी को पकड़ कर गांव लाते हुए पुलिस को सूचना दी. वहीं गांव में दो दिन से पड़े शव को देख पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह के सहयोग से घर से निकलवा कर अंतिम दाह संस्कार के लिए भेजा गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के मामले में आरोपित ससुर की गिरफ्तारी की गयी है. इस संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन