जमीन विवाद में पीटकर पिता व पुत्र के फोड़े सिर, केस

Updated:
विज्ञापन

जमीन विवाद में पीटकर पिता व पुत्र के फोड़े सिर, केस

विज्ञापन

कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के खिजुरिया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर सहोदर भाइयों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से पिता व पुत्र को लाठी-डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया गया. मारपीट कांड में खिजुरिया गांव निवासी जख्मी अलीम अंसारी व उसके पुत्र जियाउल हक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जख्मी अलीम अंसारी ने अपने छोटे भाई कलीम अंसारी के अलावा मो हैदर, मकसूद, करीम आदि के विरूद्ध सुईया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन