किसानों ने नई तकनीक सीखने में दिखाई रुचि
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन
धोरैया में शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उद्घाटन 0प्रमुख रंजू देवी तथा बीएओ देवाशीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
विज्ञापन
धोरैया में प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
धोरैया ( बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
प्रखंड कृषि कार्यालय धोरैया में शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रंजू देवी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदीय खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई.समय पर बुवाई, बीजोपचार वर कीट-रोग प्रबंधन की दी जानकारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को समय पर बुवाई, बीजोपचार और कीट-रोग प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे, इसके लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं. किसान सलाहकारों ने खेत पर जाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया. पूरे कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीक सीखने में रुचि दिखाई.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन