जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का अयोजन हुआ
विज्ञापन
अमरपुर
. अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का अयोजन हुआ. जिसमें पूर्व में निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों द्वारा प्रस्तुत कागजात का सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया व दूसरे पक्ष को जमीन संबंधित साक्ष्य को लेकर अगले शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया. सीआई ने बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए डुमरामा मोहल्ले के मंटू हरिजन, दौना गांव के मुस्तकिम, कुल्हड़िया रहीमगंज गांव निवासी कासो देवी उर्फ सावित्री देवी व चिरैया गांव निवासी कुरैशा खातून के जमीन विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया. जबकि प्राप्त अन्य दो आवेदन के आलोक में विपक्षी को अगले शनिवार के दिन जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर राजस्व कर्मी कैसर आलम, दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










