स्थानीय स्तर पर निवेश को प्रोत्साहित करें अधिकारी : डीएम
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय मंथन-2025 कार्यशाला का आयोजन किया गया
विज्ञापन
बांका
. डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय मंथन-2025 कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीएम ने जिले में उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर सभी पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया व स्थानीय स्तर पर निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उद्यम-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पदाधिकारी जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके व आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके. साथ ही बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने व आमजन को सभी सरकारी सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के प्राप्त हो इस पर विशेष बल दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










