आचार्यों की बैठक में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देन पर दिया बल

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 27 Feb 2026 8:09 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को एकल विद्यालय के आचार्यों की समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित हुई.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को एकल विद्यालय के आचार्यों की समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता संभाग महिला प्रमुख मीरा देवी, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार, प्रशिक्षक नंद किशोर शर्मा व आचार्य सह युवा समाजसेवी विपिन कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित एकल विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम संचालन व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की बारीकी से समीक्षा की गयी. आचार्यों से उनके विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट ली गयी व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. वहीं होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. आचार्य सह युवा समाजसेवी श्री ठाकुर ने कहा कि एकल विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं. हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को अक्षर ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारयुक्त और जागरूक नागरिक बनाना है. प्रशिक्षक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि नियमित समीक्षा से ही शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होती है. आचार्यों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से ही यह कार्य सफल हो पा रहा है. इस मौके पर मुखिया सुभाष दास, समेश शर्मा, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चन्द्रशेखर दास, सुरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रूबी कुमारी, प्रेमलता कुमारी समेत विभिन्न एकल विद्यालयों के आचार्य आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन