भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च

Updated at : 10 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा मार्च निकालते हुए जय हिंद पद यात्रा की.

विज्ञापन

बांका. कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा मार्च निकालते हुए जय हिंद पद यात्रा की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सेना ने ठान लिया है कि अब आतंक और उसे बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए जय हिंद पद यात्रा निकाली गयी. कहा कि इस चुनौती की घड़ी में कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सेना के जांबाजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है. प्रवक्ता नरेश झा ने कहा कि हमें अपनी सेना और वीर जवानों पर गर्व है. पदयात्रा में वरिष्ठ नेता संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह, बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महिपलाल पंडित, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, सेवादल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमी हाशमी, धौरैया प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान, फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता, कटोरिया के प्रखंड अध्यक्ष राजीव गुप्ता, शंभुगंज प्रखंड अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, राहुल सिंह चौहान, इंदु देवी ,रेखा सोरेन, सुभाष यादव, संजय यादव, बलिराम मुर्मू , विभूति प्रसाद सिंह, शंभू प्रसाद सिंह आदि सैकड़ों कांग्रेसी पदयात्रा में शामिल होकर सेना के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट किया. पूरा बांका भारतीय सेना जिंदाबाद, जय जवान-जय किसान, भारतीय सेना से जो टकराएगा चूर-चूर हो जायेगा नारे से गूंज उठा. हालांकि शनिवार शाम से दोनों देशों की सहमति पर सीजफायर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन