एनएच-333ए बाइपास के लिए मुआवजा भुगतान में आएगी तेजी

Updated:
विज्ञापन

एनएच-333ए बाइपास के लिए मुआवजा भुगतान में आएगी तेजी

विज्ञापन

दस्तावेज पूरे करने व पारिवारिक विवाद सुलझाने की अपील, चीर नदी पर पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर

पंजवारा. एनएच-333ए बाइपास परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने शनिवार को पंजवारा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय रैयतों (जमीन मालिकों) से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया.

कागजी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

रैयतों से संवाद करते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुआवजे की राशि सीधे बैंक खातों में भेजने के लिए दस्तावेजों का सही होना अनिवार्य है. उन्होंने रैयतों को आवश्यक सुझाव दिए. कहा कि जिन रैयतों का मुआवजा लंबित है, वे जल्द से जल्द आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर लें. जिन जमीनों पर आपसी पारिवारिक विवाद है, उन्हें आपसी सहमति से सुलझाकर अंचल कार्यालय से एलपीसी बनवा लें. तैयार कागजात जिला भू-अर्जन कार्यालय, बांका में जमा करें ताकि भुगतान में विलंब न हो.

मुआवजे की प्रक्रिया के साथ-साथ बाइपास निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है. निर्माण स्थल पर मिट्टी भराई का काम तेज गति से जारी है. चीर नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में आवागमन सुगम होगा. इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान भू-अर्जन शाखा की कानूनगो खुशबू गौतम, अमीन श्रवण कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय रैयत मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन