बच्चों व अन्य लोगों को दवा सेवन के प्रति किया जागरूक

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 10 Feb 2026 7:43 PM

विज्ञापन

बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी और बीडीओ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ

धोरैया. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मंगलवार को धोरैया प्रखंड परिसर स्थित बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी और बीडीओ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और उपस्थित लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक किया. अभियान के दौरान प्रमुख एवं बीडीओ ने स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा अपने सामने खिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक एके श्यामला, बीसीएम उद्धव कुमार और आशा किरण देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. बीसीएम उद्धव कुमार ने दवा की मात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चे को एक गोली डीईसी और एक गोली एल्बेंडाजोल देना है, छह से 14 वर्ष के उम्र में दो गोली डीईसी और एक गोली एल्बेंडाजोल तथा 15 वर्ष से ऊपर तीन गोली डीईसी और एक गोली एल्बेंडाजोल दवा खिलाने की बात कही गयी. वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं खानी है, साथ हीं उन्होंने कहा कि दवा हमेशा खाली पेट न खाएं, भोजन के बाद ही इसका सेवन करें. एल्बेंडाजोल की गोली को हमेशा चबाकर खाना चाहिए. कहा गया कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी उपस्थिति में ही दवा का सेवन सुनिश्चित करवाएं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन