पूजा करने गयी महिला के गले से चेन की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Updated:
विज्ञापन
पूजा करने गयी महिला के गले से चेन की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को पूजा करने के दौरान एक महिला के गले से चेन की चोरी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में मंगलवार को पूजा करने के दौरान एक महिला के गले से चेन की चोरी करने का मामला सामने आया है. हालांकि, चोरी की यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. कैमरे के फुटेज में साफ तौर से देखा जा रहा है कि दो शातिर महिला चोर पूजा करने के दौरान पीड़ित महिला के गले से सोने की चेन खोल रही है. मामले को लेकर पीड़ित महिला अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी सुमन भगत की पत्नी नेहा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति के साथ पूजा-अचना के लिए उक्त मंदिर गयी थी. पूजा के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकली तो उन्होंने देखा कि उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन गायब है. मामले को लेकर उन्होंने अपने पति के साथ मंदिर परिसर पहुंच कर घटना से मंदिर समिति को अवगत कराया. मंदिर समिति के सदस्यों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला. फुटेज में दो अज्ञात महिला उनके गले से सोने की चेन खोलती नजर आ रही थी. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन