सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

बाराहाट. थाना परिसर में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद प्रबुद्ध जनों एवं दोनों समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का रंगों से सराबोर यह त्योहार मनाएं. लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार में शामिल हो इस उपलक्ष्य में प्रशासन पूरी तरह से लोगों के साथ खड़ी है, जो उपद्रवी लोग हैं उनको अपने बीच नहीं पहुंचने दें, जिससे की शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो, जो लोग शांति को भंग करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाये. इस मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने भी आम जनों को आश्वस्त किया कि इस महापर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और हर हाल में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पूरी तरह से पुलिस ने अपने कंधों पर लिए हुए हैं. किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले लोगों से पुलिस शख्ती के साथ निबटेगी. उन्होंने भड़काऊ गीत ऊंची आवाज वाले साउंड सिस्टम के होली के दौरान प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी की बात कही. मौके पर मोहम्मद अयाज, मनोज यादव, ओम प्रकाश यादव, शंकर चौधरी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हनुमान सेठ, मोहम्मद असरार सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन