शंभुगंज में प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 09 May 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

आइटी भवन शंभुगंज सभागार में शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्यों की पहली बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. आइटी भवन शंभुगंज सभागार में शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्यों की पहली बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, बीडीओ नीतीश कुमार, सीएचसी प्रभारी डा. अजय शर्मा सहित सभी सदस्य, बीएओ चितरंजन चौधरी, एसबीआई शाखा शंभुगंज प्रबंधक दीपक कुमार मिश्रा, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार, लघु जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार, पीएचईडी जेई सुबोध कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के जेई बरुण विक्रम, राहुल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, अंचल निरीक्षक सहित कई पदाधिकारी थे. बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने पंचायत की समस्या और योजनाओं का नाम उपस्थित विभाग के पदाधिकारियों को लिखवाये. वहीं जिस पंचायत के 20 सूत्री सदस्य नहीं थे, उस पंचायत की समस्या के संबंध में किन्हीं भी सदस्यों द्वारा चर्चा नहीं की गयी. बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने किसानों को एग्रीकल्चर बिजली कनेक्शन देने के नाम पर जेई पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्हें आदत में सुधार लाने की नसीहत दी. जिसके बाद सदन में सदस्यों ने सीआइ अनिल झा को बिचौलियों के गिरफ्त में रहकर उसके इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. जहां सदन ने उन्हें आदत में सुधार लाने की नसीहत दी. वहीं मनरेगा में विरनौधा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार का पोल खोलते हुए कहा कि अगर मनरेगा के कर्मी व पदाधिकारी अपने आदत में सुधार नहीं लाये तो दोषी पदाधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव पारित कर बांका डीएम को भेजा जायेगा. हैरत की बात तो यह है की चार घंटा तक चली इस बैठक में प्रखंड क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने ग्रामीण कार्य विभाग का जैसे ही मामला उठाया तो सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत की समस्याओं को लेकर योजना लिखाने का काम शुरू कर दिया. बैठक में सदस्य ब्रह्म प्रकाश सिंह, पौकरी पंचायत में सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने, पीएचईडी की व्यवस्था में सुधार लाने, शौचालय समन्वयक विद्यानंद को बिचौलियों से दूरी बनाकर रहने, बुढ़वा बांध नदी में नाला का निर्माण कराने से उसकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिए जाने आदि का मामला छाया रहा. इस मौके पर सदस्य रुबी कुमारी, दिनेश मंडल, धनराज सिंह मुनमुन, तारक अनवर, आभाष कुशवाहा, मुकेश कुमार पाठक, रामानुज सिंह, संतोष ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन